उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ आईटीबीपी जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, 7 जवान घायल

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।  खाई में बारात का वाहन गिरने के बाद आज शनिवार को जनपद टिहरी से भी बड़ी खबर आ रही है यहां भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों से भरी बस के पलटने से कई जवान घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

 

वही मौके पर पहुंचे लोगों ने राहत और बचाव कार्य कर घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर 108 की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। नई टिहरी से आ रही खबर के अनुसार यह घटना ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताछिला के पास हुई है।

 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, नई MSME नीति मंजूर, सभी धर्मों की शादी के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी, पढ़ें एक क्लिक में अन्य फैसले।

जहां पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की बस नियंत्रित होकर रोड पर पलट गई है। बस में कुल 39 जवान सवार थे। जिनमें से सात जवान घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तथा घायल जवानों को उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस से पीएचसी फकोट भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  56 साल बर्फ में दबा रहा लापता सैनिक का पार्थिव शरीर, अब तिरंगे में लिपटकर पहुंचा पैतृक गांव

 

वही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट कहते हैं कि घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की है। आईटीबीपी के उक्त सभी जवान दुर्घटना में सामान्य घायल हुए हैं तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है ।