उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- सीएम धामी ने अधिकारियों से जाने आपदा के हालात, इन जिलो के जिलाधिकारियों को दिए निर्देश, मौसम ठीक रहा तो आज करेंगे हवाई दौरा।

उत्तराखंड में भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अचानक सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे। जहाँ उन्होंने अधिकारियों से नुकसान का जायजा लिया और जिलाधिकारियों को बचाव एवं राहत कार्यों में पूरी तेजी करने के निर्देश दिए।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा मौसम ठीक रहा तो बृहस्पतिवार को वह हवाई सर्वेक्षण करेंगे। सीएम के मुताबिक, मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री परिचालन केंद्र में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को आपदा के दृष्टिगत सभी सहयोगी एजेंसियों से लगातार समन्वय बनाए रखने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ बच्ची का पीछा करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 250 CCTV खंगालने पर अश्लील हरकत करने वाले की मिली लोकेशन

वही मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल एवं ऊमधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों से फोन पर अतिवृष्टि और जलभराव की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों के लोगों के लिए पहले से सभी समुचित व्यवस्थाएं कर ली जाएं। उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा को निर्देश दिए कि जिलाधिकारियों से निरंतर संपर्क बनाए रखें।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के बोर्डिंग स्कूल में छात्र के साथ हुआ था यौन शोषण, एक्‍शन मोड में सीएम धामी, DGP को दिए कार्यवाही करने के निर्देश

वही आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत जिलों को जो भी आवश्यकताएं हैं, शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिवृष्टि के कारण सड़क, पेयजल, विद्युत एवं अन्य चीजें बाधित होने की स्थिति में ये सभी व्यवस्थाएं यथाशीघ्र शुरू की जाए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव विनय शंकर पांडेय, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिद्धिम अग्रवाल और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सीएम धामी ने की सचिवालय में प्रवासी उत्तराखंड प्रकोष्ठ की वेबसाइट लांच, नवंबर में होगा सम्मेलन