उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर खाई में गिरा मैक्स वाहन, दो लोगों की मौके पर ही मौत, एक अन्य घायल

टिहरी न्यूज़– उत्तराखंड के टिहरी जिले में मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। कुमेरुडांग के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हुआ है। 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीझील में नौकायन के दौरान महिला ने लगाई झील में छलांग, नाव चालकों व पुलिस ने बचाई जान

जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब छह बजे की है। पुलिस को जाखणीधार ब्लाक के अंजनीसैंण क्षेत्र में निरालीधार-दपोली-सुनाली मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ फेसबुक पर हुआ युवक युवती को प्यार, फिर रचाई शादी, लंदन में पति को वीडियो कॉल कर महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी

वही सूचना मिलते ही राजस्व, पुलिस टीम, 108 एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। वही एक घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजाा गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जाने अन्य राशि के बारे में, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल