उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- इस जिले में 10 जुलाई को स्कूलों की छुट्टी घोषित, रेड अलर्ट के चलते डीएम का बड़ा फैसला

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई 2026 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली गिरने और तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ अचानक बोलेरो के सामने आया गुलदार, खाई में गिरा वाहन, 3 लोग घायल।

 

 

संभावित खराब मौसम और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद देहरादून में संचालित कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को एक दिवस का अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 17 निजी स्कूलों पर प्रशासन सख्त: महंगी किताबें और अवैध शुल्क पर नोटिस

 

 

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों और स्कूल प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत- यहाँ विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े बाइस लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

 

 

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में नदियों और बरसाती नालों के आसपास जाने से बचने तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।