उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ दो आवासीय मकानों में लगी आग, बड़ा हादसा टला

उत्तरकाशी न्यूज़- जनपद उत्तरकाशी की तहसील मोरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खन्ना, पट्टी फतेह पर्वत के चुंगी डंडा इलाके में अचानक आग लगने से दो आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए। आग की चपेट में आए मकान नंदू लाल एवं वीरेंद्र सिंह के बताए जा रहे हैं।

 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए प्रशासन को सूचना दी और आपसी सहयोग से आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है, हालांकि दोनों मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखं (दुखद खबर) यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी मोटर साइकिल, हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम।

 

सूचना मिलते ही तहसीलदार मोरी राजस्व टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए। राजस्व विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में शिक्षा महानिदेशक का फरमान, NO PASS-NO ENTRY का फरमान जारी

 

प्रशासन ने ग्रामीणों से आग से बचाव को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में लकड़ी के मकानों और खुले चूल्हों के उपयोग को देखते हुए आग से संबंधित सुरक्षा उपायों का पालन करने पर जोर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अब घर बैठे करें आधार अपडेट! UIDAI ने बदले नियम, फीस में भी हुआ बदलाव — जानिए पूरी प्रक्रिया