उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- आज देहरादून समेत कुमाऊं मंडल में भारी बारिश के आसार

देहरादून न्यूज़- मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को देहरादून और कुमाऊं मंडल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा सकती है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी व चमोली, रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। 13 सितंबर को एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने से पर्वतीय जनपदों में भारी से भारी वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ बिन्दुखत्ता चौकी पुलिस द्वारा क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश देकर अवैध कच्ची शराब बेचने जा रहे दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

 

प्रदेश में मानसून की वर्षा का दौर जारी है। सोमवार को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में एक से दो दौर मूसलधार वर्षा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: छह राजकीय मेडिकल कॉलेजों को मिले स्थायी प्राचार्य, डॉ. अजय आर्या बने निदेशक चिकित्सा शिक्षा

 

देहरादून में दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से बंजारावाला, कारगी चौक, पटेलनगर, आइएसबीटी, सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, घंटाघर, चकराता रोड, सहस्रधारा, जाखन आदि क्षेत्रों में तेज वर्षा हुई। सोमवार को देहरादून के आशारोड़ी में 31.3 मिमी, झाझरा में 30.1 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ मकान निर्माण को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव और तलवारबाजी, सात लोग घायल