उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूल संचालक और एक बच्चे की दर्दनाक मौत, देखे तस्वीरें।

रुड़की न्यूज़– रुड़की में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार स्कूल संचालक और एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। 

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव टांडा भागमल निवासी 50 वर्षीय कृष्णकांत का गांव के ही पास ज्ञान गंगा नाम से स्कूल है। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपनी 5 वर्षीय बेटी श्रुति और गांव के ही सात वर्षीय जसवंत उर्फ जस्सी के साथ स्कूटी से स्कूल को जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश को अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के माध्यम से 394 ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) मिले, सीएम धामी ने दिए नियुक्तिपत्र

जैसे ही वह स्कूल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते देख आस-पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ की दो गौशालाओं का सांसद अजय भट्ट ने निरीक्षण कर आवारा गौवंश के लिए समुचित व्यवस्था करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

जहां डॉक्टरों ने कृष्णकांत और जसवंत को मृत घोषित कर दिया व साथ ही श्रुति को गंभीर हालत होने पर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। जहाँ श्रुति को वहां के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन व पुलिस अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

उधर हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा करते हुए अवैध खनन पर रोक लगाए जाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अचानक फ्लैट में लगी भीषण आग, बचने को तीसरी मंजिल से नीचे कूदा युवक, हुई मौत

लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर चालक के ऊपर उचित कार्यवाही की जाएगी।