उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ 11 साल के बच्चे को गुलदार ने बनाया अपना निवाला

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के विकास खंड खिर्सू के ग्राम पंचायत ग्वाड़ में एक 11 साल के बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। गोशाला के समीप कुछ बच्चे कंचे खेल रहे थे। इसी दौरान एक गोली कुछ दूर चली गई। 

अंकित सिंह उम्र 11 वर्ष पुत्र राकेश सिंह गोली लेने गया। तभी झाड़ी में घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। साथी बच्चों के शोर मचाने पर परिजन भी पहुंचे और घायल को बेस अस्पताल श्रीनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का कहर: नैनीताल में मूसलाधार बारिश, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में स्कूल बंद

हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया। लोगों में दहशत के साथ ही आक्रोश है। दूसरी तरफ श्रीनगर गढ़वाल में आवासीय बस्तियों में गुलदार घूमते नजर आए। कई स्थानों पर गुलदार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। गुलदार के बढ़ते मूवमेंट से लोगों में दहशत का महौल। कुछ दिन पूर्व बजीरों के बाग में एक साथ तीन गुलदार दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यूपी पुलिस के डिप्टी एसपी की पत्नी की निर्मम हत्या, बेटे ने ही मां को लोहे की रॉड से वार कर मार डाला

इसके बाद फिर अलनंदा कालोनी में सीसीटीवी कैमरे में गुलदार का मूवमेंट कैद हुआस जिससे यहां लोगों में दहशत बनी हुई है। रुद्रप्रयाग के खलिया गांव में दो दिन पहले ही एक गुलदार ने पांच वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे के सिर, पैर और हाथ पर गहरे जख्म आए। हालांकि बच्चे की हालत खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती पर लालकुआं और बिंदुखत्ता में हुए विभिन्न कार्यक्रम, क्षेत्रवासियों ने दी विनम्र श्रद्धांजलि