उत्तराखण्डगढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड : मौसम विभाग का हाई अलर्ट, यहाँ के जिलाधिकारी ने स्कूलों और आंगनबाड़ी में किया अवकाश घोषित..

हरिद्वार न्यूज़- भारत मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी के दृष्टिगत मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह गबर्याल ने कल यानी बुधवार के लिए समस्त स्कूलों के अवकाश घोषित कर दिया है। जिला अधिकारी ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 24 मई को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज बौछार होने, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखण्ड राज्य उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल का किया शुभारंभ।

मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं की जीवन सुरक्षा को मध्येनजर रखते हुए जनहित में समस्त सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों सहित समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र में बुधवार को अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को पंतनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का तोहफा दे सकते हैं प्रधानमंत्री, उद्घाटन की संभावित तारीख आई सामने, मिलेंगी ये सुविधाएं

वही आदेश का अनुपालन न करने वाले विद्यालयों में यदि प्रबन्धन अथवा प्रधानाचार्य की लापरवाही से कोई घटना घटती है तो उनके खिलाफ आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2005 के तहत सुसंगत धाराओं के अधीन उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ गौल-नंधौर नदी में बने तटबंध व सड़क हादसे में शिक्षक की मौत के मामले में जिलाधिकारी ने दिए जांच के निर्देश