उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ पति-पत्नी के विवाद में मायके पक्ष की दखलअंदाजी, जीजा का हाथ तोड़ा, सास भी घायल

हरिद्वार न्यूज़- पथरी थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद मायके पक्ष के हस्तक्षेप से मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि पत्नी के दो भाइयों ने अपने जीजा के साथ मारपीट की, जिसमें उसका हाथ टूट गया, जबकि बीच-बचाव करने आई उसकी मां भी घायल हो गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- अंकिता भंडारी के नाम पर होगा पौड़ी का राजकीय नर्सिंग कॉलेज, मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल बदला नाम

 

पुलिस के अनुसार, पुरुषोत्तमनगर पथरी निवासी राजन की चार दिन पूर्व पत्नी अनिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस विवाद की जानकारी मिलने पर अनिता के भाई नितिन और बाबूराम, निवासी शिकारपुर, मंगलौर, उसी शाम राजन के घर पहुंचे और गाली-गलौच करने लगे।

 

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर राजन की मां गुड्डी ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि दोनों भाइयों ने मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में राजन के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि उसकी मां को भी चोटें आईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ डिग्री कालेज की महिला प्रोफेसर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी, अंतिम लोकेशन काशीपुर क्षेत्र में मिली

 

घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित राजन ने पथरी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ भाजपा युवा मोर्चा नेता ने अपने पिता की चाकू गोदकर बेरहमी से की हत्या, आरोपी परिवार के साथ हुआ फरार

 

इस संबंध में पथरी थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।