उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” जारी, लालकुआं पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

लालकुआं न्यूज़- उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लालकुआं पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस लगातार वांछित और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- मौसम विभाग की चेतावनी पर इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के दिशा-निर्देशन, क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय प्रथम अपर सिविल जज/ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हल्द्वानी द्वारा जारी वारंट के आधार पर अभियुक्त विश्वनाथ उर्फ बंबा पुत्र किशोरी लाल निवासी राजीव नगर बंगाली कॉलोनी लालकुआं को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर की सभी अधिकारियों के साथ बैठक, दिये सख्त निर्देश, पढ़े पूरी खबर।

 

 

अभियुक्त के खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 1977/24, धारा 60 एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने उसे वीआईपी गेट लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय नैनीताल में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां दसवीं के छात्र की करंट लगने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

पुलिस टीम में शामिल रहे:
1- अपर उपनिरीक्षक प्रेम सिंह नेगी
2- कांस्टेबल दिलीप कुमार

मीडिया सेल, जनपद नैनीताल