उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ सवारियों से भरी रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खाई में लटकी, मौके में मची चीख-पुकार।

उत्तरकाशी न्यूज़– उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बुधवार सुबह बड़ा हादसा होने से बच गया। देहरादून-सुवाखोली-मोरियाना-उत्तरकाशी रोड पर एक रोडवेज बस सड़क से उतरकर पेड़ पर अटक गई। बस में 21 सवारियां सवार थी। बस को नीचे गिरता देख सवारियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि सभी सवारियां सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ भरी बारिश के चलते जसपुर में कच्ची दीवार गिरने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस संख्या UK 07 GA 3246 सुबह करीब साढ़े पांच बजे देहरादून से उत्तरकाशी के लिए चली थी। तभी मुरैना के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और खाई की तरफ चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सीडीएस जनरल अनिल चौहान पहुंचे दून, रखी 'अमर जवान ज्योति की आधारशिला', कहा- मेरे लिए गर्व की बात।

गनीमत रही कि बस वहां नीचे पेड़ पर अटक गई और खाई में नहीं गिरी। सूचना मिलते ही थाना छाम और थत्युड़ पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को बस से निकाला। टीम का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सवारियों को अन्य वाहनों से उत्तरकाशी भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ रात के अंधेरे में गहरी खाई में गिरी कार, नैनीताल पुलिस ने त्वरित रेस्क्यू कर घायलों की बचाई जान