उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड-(दुःखद) सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

पिथौरागढ़- उत्तराखंड के जनपद पिथौरागढ़ से बेहद दुखद घटना सामने आई है। जहां सेना की तैयारी कर रहे एक युवक की शुक्रवार को मैदान में व्यायाम करने के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

बताया जा रहा है कि मैदान में दौड़ते वक्त उसे हार्ट अटैक आया था। जिससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कासनी गांव का रहने वाला पारस कसन्याल (18) पुत्र मनोज कसन्याल सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह रोजाना अपने गांव कासनी से पांच किमी दौड़कर देव सिंह मैदान में आता था। इस मैदान पर ही एक्सरसाइज किया करता था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ बारिश से हुए टपकेश्वर मंदिर क्षेत्र तथा भीतरली गांव में हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

शुक्रवार सुबह वह हर रोज की तरह दौड़ लगाकर मैदान पहुंचा और व्यायाम करने लगा। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। पारस के गिरते ही मैदान में व्यायाम कर रहे लोग उसे अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने उसे बचाने के लिए बहुत प्रयास किए लेकिन उसकी मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टर अमन आलम ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।