उत्तराखण्डहल्द्वानी

उत्तराखंड: राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगा यहाँ का छात्र

Haldwani News: पहाड़ से लगातार युवा हर क्षेत्र में अपने हुनर का डंका बजा रहे हैं। हर साल गणतंत्र दिवस की परेड में कई युवा और छात्र शामिल होते है। इस बार भी उत्तराखंड के कई छात्र गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगे। उन्हीं में से राजधानी दिल्ली में तल्ली हल्द्वानी के निवासी गौरव कबड़वाल शामिल होंगे। उनके पिता रिटायर्ड तहसील कर्मी है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा- यहाँ छुट्टी पर घर आकर सुबह की सैर के लिए निकले व्यक्ति पर तेंदुए का हमला, चार घंटे बाद इस हालत में मिले, हायर सेंटर रेफर

उनके पिता उमेश सिंह कबड़वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा वर्तमान में पॉलिटेक्निक कॉलेज नैनीताल का छात्र है। आगामी 26 जनवरी को वह NCC की ओर से उनके बेटे का चयन गणतंत्र दिवस की परेड में हुआ है। बेटे के चयन से परिवार में खुशी का माहौल है।