उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइम

उत्तराखंड- यहाँ जमानत पर छूटे आरोपी ने दो दोस्तों संग घर में घुसकर किशोरी को मारा चाकू, लोगों ने एक को दबोचा, दो मौके से हुए फरार,

रुद्रपुर में किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के जमानत पर छूटे आरोपी ने दो मित्रों संग घर में घुसकर पीड़िता पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपियों में से एक को लोगों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल पीड़िता को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया।

 

 

ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक काॅलोनीवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते वर्ष उनकी नाबालिग पुत्री घर से लापता हो गई थी। मामले में उन्होंने थाना ट्रांजिट कैंप में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने उनकी पुत्री को बरामद कर आरोपी युवक पिपलिया काॅलोनी थाना गजरौला जिला पीलीभीत यूपी निवासी विक्की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: जाने ब्रेन ट्यूमर कैसे ओर क्यों होता है, क्या हैं इसके लक्षण और कैसे होता है इसका इलाज, जानिए सबकुछ

 

वही बीते दिनों आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आ गया। इसके बाद आरोपी उनसे मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा। उन्होंने मुकदमा वापस लेने से मना कर दिया। शनिवार रात करीब 9:30 बजे आरोपी विक्की अपने दो साथियों के साथ उनके घर में घुस आया। आरोपी ने जान से मारने की नीयत से उनकी पुत्री पर चाकू से कई वार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून - (बड़ी खबर) शासन ने चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए कुमाऊं में तैनात इन दो अधिकारियों को बनाया चारधाम यात्रा का मजिस्ट्रेट

 

इसके बाद आरोपी अपने एक साथी के साथ फरार हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल पीड़िता को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपी विक्की और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा, 30 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित हो सकता है