उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ शादी से लौट रहे दंपति की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दोनों की हुई दर्दनाक मौत

पिथौरागढ़ से बड़ी खबर
पिथौरागढ़-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। मटेला बैंड के पास एक एसयूवी कार अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के बजेटी निवासी योगेश कुमार (38) पुत्र जीवन राम अपनी पत्नी निधि (34) के साथ गंगोलीहाट में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के बाद वापस पिथौरागढ़ लौट रहे थे। शाम के समय मटेला बैंड (शहीद द्वार के पास) उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां कॉलेज में अभद्रता में चौतरफा घिरे द्वाराहाट विधायक, छात्रों ने किया प्रदर्शन, भेजा गवर्नर को ज्ञापन

 

घटना की सूचना आसपास के लोगों ने तत्काल घाट पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी जितेंद्र सोराड़ी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। अंधेरा होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं, लेकिन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  New Year 2026: नए साल पर उत्तराखंड के आईएएस-आईपीएस अफसरों को प्रमोशन की सौगात

 

पुलिस के अनुसार हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में 40 फीट नीचे दबा मिला कमलजीत कौर का शव, शव देखकर बिलख पड़े परिजन, पढ़े पूरी खबर।

 

बताया जा रहा है कि मृतक योगेश कुमार लोक निर्माण विभाग (PWD) पिथौरागढ़ में कार्यरत थे। इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बजेटी क्षेत्र में शोक की लहर है और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

 

पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।