उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ युवती का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ऋषिकेश में थाना लक्ष्मण झूला पुलिस को नीलकंठ मंदिर से करीब दो किलोमीटर पहले झाड़ियां में एक युवती का शव बरामद हुआ है। युवती का शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी कार, तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

 

थाना लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि चुन्नी से गला घोट कर युवती की हत्या की गई है। अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती किसी बाहरी प्रदेश की लग रही है। उसकी उम्र 20 से 25 के बीच बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- राज्य सूचना आयोग में चक्कर काटने से मिलेगा छुटकारा, सीएम धामी ने लांच किया ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल, बोले- आम जनता को मिलेगा ये बड़ा फायदा

 

बताया कि युवती ने साड़ी पहनी है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह शादीशुदा है या अविवाहित। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  टांडा जंगल फिर बना हत्या का अड्डा: युवक की गला दबाकर हत्या, शव पर डाली गई चादर