उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां नौकर ने अपने मालिक के घर की लाखों की चोरी, पुलिस ने 3 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

  • नौकर ने कर डाली घर में चोरी!

देहरादून न्यूज़- यहाँ नौकर ने कर डाला अपने मालिक को कंगाल कर दिया और मौके का फायदा उठाकर लाखों की चोरी को दिया अंजाम। जी हाँ देहरादून मे डालनवाला में एक चोरी का मामला सामने आया जिसमें नौकर द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां बारिश-भूस्खलन का कहर, दो घंटे फंसा वाहन, नवजात ने तोड़ दिया दम, हाथ में बच्चे को लिए पिता ने बताई करुण व्यथा

दरअसल कुछ दिन पहले ही डालनवाला में एक परिवार ने नौकर रखा था। जोकि नेपाल मूल का रहने वाला है। इस बीच पूरा परिवार किसी काम से दिल्ली गया था, इसी दौरान नौकर ने मौके का फायदा उठाते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस मामले को थाना डालनवाला में पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- तेज रफ्तार का कहर: कार की टक्कर से ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंटा, बाल-बाल बचे चालक

जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो जिसमें चोरों को आईडेंटिफाई किया गया। क्योंकि नौकर नेपाल का था इसलिए नेपाल बॉर्डर पर भी मामले की जानकारी दी गई।

जिसके बाद बाद पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसमें से दो को नेपाल बॉर्डर पर गिरफ्तार किया गया और 1 को दिल्ली से गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया गया। जिसके पास से चोरी किया गया 64 ग्राम सोना एवं 72 हजार कैश बरामद किया गया! इसके अलावा घटना में शामिल 3 लोग और शामिल है जिनकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बेखौफ बदमाश, पहले महिला की चेन छीनी; फ‍िर भाजपा नेता के ऑफ‍िस में करी लूट की कोशिश