उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- दर्दनाक हादसा: आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

धारचूला– पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। बकरियां चराने और कीड़ा-जड़ी निकालने उच्च हिमालयी इलाके में गए एक युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धारचूला मोर्चरी भेज दिया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, खेत गांव निवासी तेज सिंह (35 वर्ष) पुत्र मदन सिंह अपने साथियों के साथ उच्च हिमालयी क्षेत्र के रपकिया तोक में भेड़-बकरियां चराने और कीड़ा-जड़ी निकालने गया हुआ था। इसी दौरान 11 मई को करीब दोपहर 12:30 बजे अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम ने माता सीता को पहनाई वरमाला, बाणासुर रावण संवाद ने लूटी वाह वाही।

 

बताया जा रहा है कि बिजली सीधे तेज सिंह के ऊपर गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय उसके साथ मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ तेज रफ्तार कैंटर ने ऑटो को मारी टक्कर, दो छात्रों की मौत, तीन घायल

 

उच्च हिमालयी क्षेत्र में नेटवर्क सुविधा न होने के कारण ग्रामीण तत्काल प्रशासन को सूचना नहीं दे सके। इसके बाद ग्रामीण मंगलवार को शव को लेकर धारचूला पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दर्दनाक सड़क हादसा, कार ने ई-रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे, गर्भवती महिला सहित चार लोगों की मौत, कई घायल

 

धारचूला के एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से ग्रामीण की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

 

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम संबंधी चेतावनी और सुरक्षा व्यवस्थाएं मजबूत करने की मांग की है।