उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- इस जिले में भारी बारिश का अलर्ट, 23 अगस्त को सभी स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी बंद रहेंगे

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 22 अगस्त, 2025 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 23 अगस्त, 2025 को राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इस चेतावनी को देखते हुए पिथौरागढ़ जिले में प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के निजी अस्पताल पर अमानवीयता का आरोप, इलाज के दो घंटे में महिला की मौत, बिल न चुकाने पर शव रोका, पुलिस हस्तक्षेप से सौंपा गया शव

 

 

मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़ ने आदेश जारी करते हुए बताया कि शनिवार, 23 अगस्त को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों एवं सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (दुःखद) यहाँ बेटी ने मां को नदी में बहते हुए देखा, महिला की तलाश जारी, वही नदी में बहे पांचवें का युवक का शव भी हुआ बरामद

 

 

साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने यहाँ से किया गिरफ्तार

 

 

प्रशासन ने अभिभावकों व आमजन से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और नदी-नालों के पास जाने से बचें।