उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ आया था हर की पैड़ी

देहरादून से दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने हरिद्वार आए एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर जल पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। मृतक की पहचान देहरादून निवासी हिमांशु रूवाली के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार हिमांशु रूवाली शुक्रवार सुबह अपने चार दोस्तों के साथ बस से हरिद्वार पहुंचा था। सभी दोस्त गंगा स्नान के लिए प्रेमनगर घाट गए। स्नान के दौरान हिमांशु ने सुरक्षा के लिए लगाई गई रेलिंग को पार करने की कोशिश की, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गंगा के तेज बहाव में बह गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने नवनियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

 

हादसे के बाद उसके दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जल पुलिस और स्थानीय पुलिस ने युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। साथ ही घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- मतदाता जागरूकता रथ को सिटी मजिस्ट्रेट और तहसीलदार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

बताया जा रहा है कि हिमांशु देहरादून में रिलायंस शोरूम में निजी कर्मचारी के तौर पर काम करता था। उसने दोस्तों के साथ कुछ दिन पहले गंगा स्नान का कार्यक्रम बनाया था। इसके लिए उसने शुक्रवार को कंपनी से छुट्टी ली थी और सुबह साथियों के साथ हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था।

 

एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि युवक की तलाश के साथ-साथ उसके दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के सही कारणों की जानकारी मिल सके। पुलिस का कहना है कि प्रशासन की ओर से लगातार श्रद्धालुओं को चेतावनी दी जाती है कि वे सुरक्षा रेलिंग पार न करें, लेकिन लापरवाही के चलते इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवक ने टॉयलेट में ब्लेड से गला काटकर दी जान, सुबह छत से कूदने की भी की थी कोशिश

 

पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।