उत्तराखण्डकुमाऊं,

भीमताल में गौ-तस्करी की सूचना पर बवाल, ग्रामीणों ने मिनी ट्रक पकड़ा, तीन हिरासत में

नैनीताल/भीमताल- भीमताल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जंतवाल गांव में बुधवार शाम गौ-तस्करी की सूचना पर जमकर हंगामा हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए गौवंश से भरे एक संदिग्ध मिनी ट्रक को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और तीन युवकों को हिरासत में ले लिया, जबकि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम जंतवाल गांव के पास ग्रामीणों ने एक मिनी ट्रक को तेज गति से जाते हुए देखा। शक होने पर ग्रामीणों ने वाहन को रोक लिया। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें गौवंश को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। कई पशुओं की हालत गंभीर और बीमार बताई जा रही है, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- 06 पत्रकारों को मिलेगी 30 लाख की आर्थिक सहायता, पत्रकार कल्याण कोष समिति ने की सिफारिश

 

वध के लिए ले जाने का आरोप, मौके पर हंगामा
जैसे ही ट्रक को रोका गया, मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और हंगामा शुरू हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गौवंश को अवैध रूप से वध के लिए ले जाया जा रहा था। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवक का कमरे में फंदे से लटका मिला शव, फर्श पर थे खून के धब्बे, पुलिस जांच में जुटी

 

सूचना मिलते ही भीमताल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने ट्रक में सवार तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

वाहन सीज, जांच जारी
पुलिस ने मिनी ट्रक को सीज कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए युवक कहां से आए थे और गौवंश को कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां पहाड़ में घास काटते समय असंतुलित होकर खाई में गिरी महिला, महिला की हुई दर्दनाक मौत

 

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।