उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: पारा 4 डिग्री लुढ़का, दिन में भी महसूस हो रही ठंडक

हल्द्वानी न्यूज़– तराई-भाबर क्षेत्र में अब मौसम करवट लेने लगा है। पहाड़ों से चल रही ठंडी हवाओं के असर से हल्द्वानी सहित आसपास के इलाकों में पारा लगातार गिर रहा है। अब रात के साथ-साथ दिन में भी लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। गुरुवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और हल्की धुंध भी बनी रही।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- मतदाता जागरूकता रथ को सिटी मजिस्ट्रेट और तहसीलदार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार की तुलना में गुरुवार को अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में गिरावट से लोगों को अक्टूबर की गर्मी से राहत मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां आंगन में खेल रही नौ साल की मासूम बच्ची को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों से बुरे हाल में मिला शव

 

 

इस बीच, मैदानी इलाकों में भी लोग अब गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। बाजारों में स्वेटर और जैकेट की बिक्री में भी तेजी देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, उत्तराखंड में बरसात ने मचाई तबाही

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 5 नवंबर को पर्वतीय जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है।