उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में मौसम का कहर: छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादलों का डेरा छाया हुआ है और कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हो रही है। राजधानी देहरादून समेत नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, चंपावत और बागेश्वर जिलों में सोमवार के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) इस विभाग में 4 साल में 15 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, पढ़े पूरी खबर।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि इन छह जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है। वहीं, शेष जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें तेज बौछारों और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई गई है।

 

 

लगातार हो रही वर्षा के चलते राज्यभर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। देहरादून का अधिकतम तापमान बीते 24 घंटों में 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी दो से तीन बार बारिश होने से ठंडक बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार ने 2026 के सार्वजनिक अवकाशों का कैलेंडर किया जारी, कुल 28 छुट्टियां घोषित

 

 

मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर पहाड़ी इलाकों, नदी किनारे बसे गांवों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ जिला अस्पताल से रेफर गर्भवती महिला को अल्मोड़ा ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में हुई खराब, 2 घंटे चीड़ के जंगल में तड़पती रही प्रसूता

 

 

🔸 सावधानी बरतें:

अनावश्यक यात्रा से बचें

खुले स्थानों पर बिजली चमकने के समय न रुकें

मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें

इस समय पूरे उत्तराखंड में मानसून पूरी ताकत के साथ सक्रिय है, जिससे आने वाले दिनों में भी इसी तरह के हालात बने रहने की संभावना है।