उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

आज होगी धामी कैबिनेट की बैठक, गृह से वन विभाग तक कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

देहरादून न्यूज़- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। माना जा रहा है कि इसमें सरकार कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय ले सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाइकोर्ट ने कॉर्बेट पार्क में पेड़ काटने के मामले की जांच सीबीआई को दी

 

 

कैबिनेट बैठक में गृह, खेल, परिवहन, शिक्षा, शहरी विकास और वन विभाग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। इन विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद सरकार की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, शादी से लौट रहे भाइयों की कार खाई में गिरी, एक भाई की मौत, दूसरा घायल

 

 

बैठक को आगामी दिनों में सरकार की नीतिगत दिशा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों के अलावा प्रदेश के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जीएसटी चोरी को लेकर राज्य कर विभाग की बड़ी कार्यवाही, 12 फर्मों के 16 प्रतिष्ठानों पर मारा छापा,12 करोड़ की पकड़ी जीएसटी चोरी

 

 

हालांकि, कैबिनेट में किन-किन प्रस्तावों को अंतिम मंजूरी मिलती है, इसकी तस्वीर बैठक के बाद ही स्पष्ट होगी। बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी सरकार की ओर से बैठक समाप्त होने के बाद जारी की जाएगी।