उत्तराखण्डकुमाऊं,

आरटीओ कार्यालय में चली गोली, प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज;

हल्द्वानी न्यूज- आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की पिस्टल से चली थी।

 

 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को आरटीओ कार्यालय में अचानक गोली चलने की आवाज से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। गोली कार्यालय में रखी अलमारी को पार करते हुए फाइलों में जा धंसी। गनीमत रही कि जिस समय गोली चली, उस दौरान कोई कर्मचारी उसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मुख्यमंत्री ने दी 146.19 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति, लोकतंत्र सेनानी को पेंशन का लाभ

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने गोली चलने की परिस्थितियों और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई।

 

 

पटल परिवर्तन को लेकर नाराजगी की चर्चा

घटना के बाद आरटीओ कार्यालय में यह चर्चा भी सामने आई कि पटल परिवर्तन को लेकर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नाराज चल रहे थे। इसी दौरान उनकी पिस्टल से गोली चलने की बात कही जा रही है। हालांकि, गोली किस परिस्थिति में चली, इसकी वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  चिल्ड्रन्स एकेडमी की डायरेक्टर एग्जीक्यूटिव प्रियांशी पाठक को फिनलैंड के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आमंत्रित कर किया सम्मानित

 

 

बताया गया है कि गोली चलने के तुरंत बाद संबंधित अधिकारी मौके से निकल गए। चर्चा यह भी है कि वह अपना असलहा साथ लेकर गए। पुलिस अब पूरे मामले की जांच के साथ यह भी पता लगा रही है कि गोली किन परिस्थितियों में चली और घटना के समय अधिकारी के पास हथियार कैसे था।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिसमस कार्निवाल में भंगड़ा पे खूब थिरके ग्राफ़िक एरा के छात्र।

 

 

फिलहाल चौकी प्रभारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ आगे की कार्रवाई में जुटी है।