उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- इस जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के बाद हरिद्वार जिला प्रशासन ने शनिवार, 5 सितंबर को जनपद के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

 

 

भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने शुक्रवार, 4 सितंबर को सुबह 9:30 बजे जारी पूर्वानुमान में 5 सितंबर को हरिद्वार जनपद में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई है। साथ ही कई स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(दुखद) नहीं हो पा रहा है मुझसे...दोस्त को मैसेज कर 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, परिजनों में कोहराम

 

 

मौसम विभाग की चेतावनी और लगातार बारिश के कारण जनपद में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रहित और बाल्यहित में यह फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- जिले में वीआईपी कार्यक्रम के दौरान हल्द्वानी शहर, भवाली और भीमताल क्षेत्र में यह रहेगा डाइवर्जन/ट्रैफिक प्लान,

 

 

जारी आदेश के अनुसार, 5 सितंबर 2026, शनिवार को हरिद्वार जनपद के समस्त राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन भी बंद रहेगा।

 

 

जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 30(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। सभी तहसीलों और संबंधित विभागों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर- यहाँ बाइक सवार युवक पेड़ से टकराया, युवक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम।

 

 

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई विद्यालय या संबंधित विभाग इस आदेश की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।