उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड के युवाओं के लिए आज से नई पहल, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड के उन युवाओं के लिए सोमवार से नई पहल शुरू होने जा रही है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ करेंगे। योजना के तहत युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

 

 

सरकार का उद्देश्य आर्थिक कारणों से कोचिंग से वंचित रहने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर तैयारी के संसाधन उपलब्ध कराना है। योजना के जरिए युवा घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल (बड़ी खबर) जिलाधिकारी नैनीताल ने दिए निर्देश, 10 वर्ष पुराने आधार कार्ड को आधार पंजीकरण व जन सुविधा केंद्र के माध्यम से कैंप लगाकर किया जाएगा अपडेट, जनपद के इन प्रमुख कार्यालयों को लेकर भी दिए अहम निर्देश।

 

 

UPSC, PCS से लेकर बैंकिंग और रेलवे तक की तैयारी

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के तहत राज्य के विश्वविद्यालयों तथा शासकीय एवं सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा दी जाएगी।

 

 

योजना में सिविल सर्विसेज (UPSC और राज्य लोक सेवा आयोग), CDS, बैंकिंग, रेलवे और SSC सहित कई प्रतियोगी परीक्षाएं शामिल हैं। इसके अलावा CAT, MAT, GATE, NET और CSIR-NET जैसी उच्च शिक्षा एवं पात्रता परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी युवाओं को मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी के जन्मदिन पर 40 यूनिट रक्तदान, पौधोंरोपण कार्यक्रम का आयोजन

 

 

आर्थिक परेशानी नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा

सरकार का लक्ष्य है कि आर्थिक संसाधनों की कमी किसी भी प्रतिभाशाली युवा के सपनों के आड़े न आए। मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग के साथ गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक संसाधन एक ही मंच पर मिल सकेंगे।

 

 

पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना प्रदेश के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं के लिए खास तौर पर उपयोगी साबित हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब उन्हें बड़े शहरों का रुख करने और महंगी कोचिंग लेने की जरूरत नहीं होगी। युवा घर बैठे विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में ऑनलाइन तैयारी कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा ने 16 जिलों की कार्यकारिणी घोषित की, तीन जिलों की सूची होगी बाद में जारी

 

 

सरकार का मानना है कि यह योजना प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।