उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ पति-पत्नी के विवाद में खूनी संघर्ष: बीच-बचाव करने आई 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या

दिनेशपुर न्यूज़- पति-पत्नी के आपसी विवाद ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। वार्ड नंबर चार में मंगलवार देर रात हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें बीच-बचाव करने आई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान चली गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनू नामक युवक का अपनी पत्नी सुरभी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सुरभी ने अपने मायके पक्ष को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में सुरभी के मायके से कई लोग सोनू के घर पहुंच गए और देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस का नशे पर प्रहार, दो शराब तस्कर गिरफ्तार — 7 पेटी अवैध शराब बरामद

 

बीच-बचाव में आई मां बनी हिंसा की शिकार
मारपीट के दौरान सोनू की 70 वर्षीय मां संध्या बीच-बचाव के लिए सामने आईं, लेकिन वह खुद भी हमले का शिकार हो गईं। आरोप है कि सुरभी के भाइयों ने उन्हें भी बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  02 अक्टूबर राष्ट्रीय पर्व को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, हल्द्वानी शहर में बम डिस्पोजल, डॉग स्क्वाड टीम ने चलाया चेकिंग अभियान

 

घायल अवस्था में संध्या को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

फोरेंसिक टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी डीआर वर्मा फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य एकत्र किए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - इस जिले में भारी बारिश के चलते 8 अगस्त को सभी स्कूलों सहित आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के निर्देश

 

पुलिस ने मामले में कुछ आरोपितों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

अधिकारियों का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और एक बार फिर पारिवारिक विवादों के हिंसक रूप लेने पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।