उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मातृ शक्ति का भारतीय संस्कृति और परंपराओं में विशेष एवं पूजनीय स्थान है। नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति, श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक है। यह पर्व समाज को मातृ शक्ति के सम्मान, उनके सामर्थ्य और सामाजिक जीवन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण कराता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का बड़ा अलर्ट: 2 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, 7 जिलों में भारी वर्षा का अनुमान

 

 

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराएं हमारी समृद्ध विरासत की पहचान हैं। देश में मनाए जाने वाले त्योहार न केवल सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में आस्था, सद्भाव और एकता की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अब स्कूल खुलते ही मिलेंगी मुफ्त पाठ्य-पुस्तकें: शिक्षा सत्र 2026-27 से पहले 15 मार्च तक सभी छात्रों को किताबें देने के निर्देश

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, इस विरासत से जुड़े मूल्यों और परंपराओं को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घयाल

 

 

महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा के साथ मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इस पर्व को श्रद्धा, भक्ति और आपसी सद्भाव के साथ मनाने का संदेश दिया।