उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ घरवालों को बाजार भेजा, फिर कमरे में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता, 6 माह पूर्व हुई थी शादी

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में एक नवविवाहिता की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। 22 वर्षीय मीनाक्षी मौर्य का शव सोमवार शाम उसके मायके में कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। मीनाक्षी की शादी इसी साल 19 फरवरी को हुई थी। बताया जा रहा है कि पति और ससुराल वालों से अनबन के बाद वह कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी।

 

 

जानकारी के अनुसार, काशीपुर के जसपुरखुर्द स्थित बांसियोंवाला मंदिर रोड निवासी मीनाक्षी मौर्य की शादी 19 फरवरी को मुरादाबाद जिले के डिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम आलियाबाद निवासी अतुल प्रसाद से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष से उसकी अनबन चल रही थी। परिजनों के मुताबिक, इस वजह से मीनाक्षी परेशान थी और कुछ दिन पहले ही मायके आकर रहने लगी थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में आग सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी समीक्षा: फायर हाइड्रेंट्स की जमीनी जांच को संयुक्त समिति गठित

 

 

मां, भाई और जीजा को बाजार भेजा

सोमवार शाम मीनाक्षी ने अपनी मां, भाई और जीजा को किसी काम के बहाने बाजार भेज दिया। उनके घर से बाहर जाने के बाद वह कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब परिजन वापस लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ हादसा, यूपी से आये यात्रियों की कार पर पहाड़ी से गिरा बड़ा पत्थर, बाल-बाल बची कार में सवार यात्रियों की जान

 

 

खिड़की की जाली काटकर अंदर पहुंचे जीजा

अनहोनी की आशंका होने पर मीनाक्षी के जीजा ने खिड़की की जाली काटकर कमरे के अंदर प्रवेश किया। अंदर मीनाक्षी का शव फंदे से लटका मिला। यह देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

 

 

पुलिस और एफएसएल टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

सूचना मिलते ही आईटीआई कोतवाली पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट पंचायत चुनाव फायरिंग: थानाध्यक्ष निलंबित, सीओ भवाली पर विभागीय कार्यवाही की संस्तुति

 

 

पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में मामला पारिवारिक कलह और तनाव से जुड़ा आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, अभी तक मायके या ससुराल पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।