उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां स्कूल जा रहे 15 बच्चों के सामने बच्चों समेत आ गया भालू, दहशत में घर लौटे छात्र

चमोली/पोखरी- चमोली जिले के पोखरी क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल जा रहे 15 छात्र-छात्राओं के सामने अचानक भालू अपने बच्चों के साथ आ गया। भालू को सामने देखकर बच्चे घबरा गए और शोर मचाते हुए स्कूल जाने के बजाय वापस अपने घरों की ओर दौड़ पड़े। गनीमत रही कि भालू ने किसी छात्र पर हमला नहीं किया और सभी बच्चे सुरक्षित घर पहुंच गए।

 

 

सुबह करीब 7:30 बजे सामने आया भालू

घटना सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। नेल गांव के छात्र-छात्राएं नौली-गोदली सड़क मार्ग से राजकीय इंटर कॉलेज गोदली जा रहे थे। इसी दौरान ढोगड़म तोक के पास अचानक उन्हें भालू अपने बच्चों के साथ दिखाई दिया। भालू को बेहद करीब देखकर बच्चों में दहशत फैल गई। सभी छात्र-छात्राएं शोर मचाते हुए वहां से भागे और वापस अपने घर लौट आए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बड़ा हादसा टला, सड़क पर पलटा ट्रक, चालक और बस्ती के लोग बाल-बाल बचे

 

 

घटना के समय अरमान, साहिल, अजय, अरुष, प्रियांशु, अकोल, मोहित, अरदीप, मीनाक्षी, नेहा, अरुशी, मुस्कान, अमीषा, कशिश और प्रिया स्कूल जा रहे थे।

 

 

भालू देखते ही दौड़ पड़े बच्चे

छात्र अरमान और मीनाक्षी ने बताया कि सुबह वे अपने साथियों के साथ स्कूल जा रहे थे। रास्ते में अचानक भालू अपने बच्चों के साथ सामने आ गया। भालू को देखते ही सभी डर गए और बिना समय गंवाए वहां से दौड़कर वापस घर लौट आए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 5 IPS अफसरों का तबादला, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी.

 

 

क्षेत्र में पहले भी हो चुके हैं भालू के हमले

ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में हाल के दिनों में भालू के हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। ऐसे में आबादी और स्कूल जाने वाले रास्ते के आसपास भालू की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

 

 

ग्रामीणों का कहना है कि भालू के लगातार दिखाई देने से बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर लग रहा है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही भालू की समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां एक अधिकारी ने पुलिस कांस्टेबल को गिरा-गिरा कर पीटा, वीडियो हुई वायरल, जिलाधिकारी हरिद्वार ने दिए जांच के आदेश

 

 

वन विभाग ने गश्त बढ़ाने की बात कही

केदारनाथ वन प्रभाग के डीएफओ रजत सुमन ने बताया कि वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। जिस स्थान पर स्कूली बच्चों को भालू दिखाई दिया है, वहां भी टीम भेजकर पेट्रोलिंग कराई जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं से सतर्क रहने की अपील की है।