उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री की हथौड़े से हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

रानीपोखरी (देहरादून)- थाना रानीपोखरी क्षेत्र के धारकोट गांव में एक निर्माणाधीन मकान के अंदर राजमिस्त्री की सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश नीरज सेमवाल ने रानीपोखरी थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 26 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि नीम करोली मंदिर, धारकोट के पास एक निर्माणाधीन मकान के भीतर एक व्यक्ति चित अवस्था में बेहोश पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को हिमालयन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- दरोगा भर्ती परीक्षा पर आई अपडेट

 

मृतक की पहचान बबलू पुत्र रिक्खीराम, निवासी ग्राम जरही मोतीपुर, जनपद बहराइच (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें हत्या की पुष्टि हुई।
इसके बाद मृतक के भाई प्रमोद कुमार ने थाना रानीपोखरी में लिखित शिकायत देकर बबलू के साथ मजदूरी करने वाले पप्पू साहनी पर हत्या का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम एशिया तनाव का असर: कच्चे माल महंगे, रोजमर्रा की चीजों से लेकर एसी-फ्रिज तक दाम बढ़ने की आशंका

 

मुखबिर की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने आरोपी को थानो रोड स्थित भूईया मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान पप्पू साहनी, निवासी वार्ड नंबर-7, बांक बैंक, बेगूसराय शहर (बिहार) के रूप में हुई है।

 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और बबलू साथ में मजदूरी का काम करते थे। बबलू मिस्त्री का कार्य करता था। घटना की रात पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर उसने बबलू के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  IPS Promotion: उत्तराखंड में 12 आईपीएस अधिकारियों को दिया गया प्रमोशन, धामी सरकार ने जारी किए आदेश

 

आरोपी ने बताया कि जब उसने बबलू को उठाने की कोशिश की तो उसके शरीर में कोई हरकत नहीं थी। घबराकर उसने बबलू के ऊपर कंबल डाल दिया और कमरे को बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस से बचने के लिए वह लगातार इधर-उधर छिपता फिर रहा था।

 

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रेस वार्ता के दौरान उपनिरीक्षक हरीश सती, मनवर सिंह नेगी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।