उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को केंद्र का बड़ा तोहफा, 8 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा अतिरिक्त गेहूं-चावल आवंटित

हरिद्वार न्यूज़- कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के बीच केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए अतिरिक्त खाद्यान्न का आवंटन किया है। भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार राज्य को 3,051.079 मीट्रिक टन अतिरिक्त गेहूं और 4,978.073 मीट्रिक टन अतिरिक्त चावल दिया जाएगा। दोनों को मिलाकर उत्तराखंड को कुल 8,029.152 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित हुआ है।

 

 

कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए फैसला

कुंभ मेला देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल है। मेले के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना रहती है। ऐसे में खाद्यान्न की अतिरिक्त जरूरत को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से यह आवंटन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- एसएसपी ने किए कोतवालो के ट्रांसफर, इन्हे बनाया गया लालकुआं कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक

 

 

भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत बड़े धार्मिक आयोजनों के लिए संबंधित राज्य को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलने वाले वार्षिक खाद्यान्न आवंटन का अधिकतम दो प्रतिशत तक अतिरिक्त खाद्यान्न दिया जा सकता है।

 

 

इसी व्यवस्था के तहत उत्तराखंड सरकार ने कुंभ मेला 2027 को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार से अतिरिक्त गेहूं और चावल आवंटित करने का अनुरोध किया था। केंद्र ने राज्य के अनुरोध को मंजूरी देते हुए अतिरिक्त खाद्यान्न का आवंटन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज मिथुन, वृषभ और कर्क राशि वालों की पद प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि, जाने बाकी राशि वालों का हाल, पढ़ें दैनिक राशिफल

 

 

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

केंद्र से अतिरिक्त खाद्यान्न मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेला 2027 को व्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए राज्य सरकार तैयारियों में जुटी है।

 

 

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। संबंधित विभागों को तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डिप्टी सीएमओ ने लालकुआं, बिंदुखत्ता और बरेली रोड क्षेत्र के निजी क्लीनिक, मेडिकल स्टोर एवं झोलाछाप चिकित्सकों में की छापेमारी एक पर किया जुर्माना, दूसरा किया बंद

 

 

खाद्यान्न व्यवस्था होगी मजबूत

कुंभ मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना प्रशासन के सामने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। केंद्र से मिले अतिरिक्त 8,029.152 मीट्रिक टन खाद्यान्न से मेले के दौरान गेहूं और चावल की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

 

 

कुंभ मेला 2027 को लेकर राज्य सरकार की ओर से परिवहन, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल और खाद्य आपूर्ति समेत विभिन्न व्यवस्थाओं को मजबूत करने की तैयारियां की जा रही हैं।