उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून : (बड़ी खबर) अशासकीय स्कूलों के कर्मियों के वेतन के लिए 3 अरब की राशि जल्द होगी जारी

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड के अशासकीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन को लेकर जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। शिक्षा निदेशालय ने अशासकीय स्कूलों के वेतन बजट का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है और अगले सप्ताह तक बजट जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

 

 

विभागीय अधिकारियों ने अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को वेतन बजट जल्द जारी होने का भरोसा दिया है। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शिक्षा सचिव के साथ ही शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों से मुलाकात कर अशासकीय स्कूलों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस ने शुरू की इन दो महानगरों के लिए अपनी सेवाएं

 

 

संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल नौटियाल ने बताया कि अशासकीय स्कूलों के वेतन के लिए करीब तीन अरब रुपये के बजट की मांग की गई है। इस संबंध में बजट डिमांड की फाइल शिक्षा निदेशालय से शासन को भेजी जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इस दिन से देहरादून में होगा विधानसभा का मानसून सत्र, अधिसूचना हुई जारी

 

 

वहीं, जूनियर हाईस्कूलों के वेतन बजट को लेकर भी विभाग ने कदम उठाए हैं। अधिकारियों ने उन सभी जिलों को तत्काल मांग पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं, जहां वेतन बजट समाप्त हो चुका है। इसके बाद संबंधित जिलों के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में झमाझम बारिश से बदला मौसम, अगले दो दिन तक येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

 

 

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ का कहना है कि वेतन बजट की समस्या का जल्द समाधान होने से शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद संघ पदाधिकारियों को उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक बजट जारी हो सकता है।

 

 

वार्ता के दौरान संघ के महामंत्री महादेव मैठाणी, दिनेश डोबरियाल समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।