उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहा शिक्षक बर्खास्त

जसपुर। हाईस्कूल और इंटर के फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर 24 साल से नौकरी कर रहे शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा ने जांच के बाद यह कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के इस युवक ने नैनीताल की नाबालिक किशोरी से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

 

जसपुर निवासी हरगोविंद सिंह की राप्रावि रामजीवनपुर में तैनाती पिता की मृत्यु के बाद सहायक अध्यापक के रूप में 2000 में हुई थी। हरगोविंद ने नियुक्ति के दौरान हाईस्कूल, इंटर और अदीब, कामिल जामिया उर्दू अलीगढ़ के प्रमाण पत्र लगाए थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बंद इंटरनेट सेवा हुई बहाल, सरकार ने केंद्र से अर्धसैनिक बलों की चार कंपनी मांगी

 

वही जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा हरेंद्र कुमार मिश्र ने उत्तराखंड सरकारी सेवक नियमावली 2003 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त किया है। बीती 14 मई को बर्खास्तगी के आदेश की प्रति शिक्षक को भेज दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड- यहाँ गुजरात के 28 यात्रियों को लेकर जा रही बस सड़क पर पलटी।