उत्तराखण्डकुमाऊं,

नितिन नवीन ने महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा, दलित बूथ अध्यक्ष के घर किया जलपान

लालकुआं न्यूज़- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को लालकुआं विधानसभा के बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दिनदहाड़े चोर ने गारमेंट्स की दुकान के गल्ले में किया हाथ साफ, पुलिस चोर की तलाश में जुटी।

 

 

मंदिर दर्शन के उपरांत नितिन नवीन लालकुआं विधानसभा के बूथ संख्या 17 के दलित बूथ अध्यक्ष एवं पूर्व ग्राम प्रधान राकेश आर्य के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने जलपान ग्रहण किया और स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संवाद किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचने से कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

यह भी पढ़ें 👉  काम की खबर- चुनाव की आचार संहिता खत्म होते ही बनने शुरू हों जाएंगे नए राशन कार्ड, पढ़े खबर

 

 

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, सांसद अजय भट्ट, मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, संजीव शर्मा और भाजपा के पूर्व महामंत्री धीरेंद्र रावत समेत पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, घर मे शराब की दुकान बनाकर बेच रहे शराब तस्कर को 52 पेटी शराब के साथ किया गिरफ्तार