उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

फार्मासिस्टों की पांच सूत्रीय मांगों पर सचिवालय में मंथन, 17 अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान

देहरादून न्यूज़- डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सचिवालय में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने फार्मासिस्टों से जुड़ी विभिन्न मांगें सरकार के समक्ष रखीं। मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर एसोसिएशन ने 17 अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है।

 

 

10 साल की सेवा पर पहली पदोन्नति का वेतनमान देने की मांग

बैठक में फार्मासिस्टों ने 10 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को पहली पदोन्नति वाले पद का वेतनमान दिए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके साथ ही स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए पूर्व में स्वीकृत 391 फार्मेसी अधिकारी पदों को क्रियाशील करने की मांग भी रखी गई।

यह भी पढ़ें 👉  राजपुरा के वाहन स्वामियों की बैठक, जानिए क्या हुआ तय

 

 

एसोसिएशन ने फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन-2015 लागू करने की मांग करते हुए कहा कि चिकित्सकों की अनुपस्थिति में निर्धारित दवाएं उपलब्ध कराने के लिए फार्मेसी अधिकारियों को अधिकृत किया जाना चाहिए। इससे विशेषकर पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

 

 

चारधाम यात्रा के लंबित देयकों के भुगतान की भी मांग

फार्मासिस्टों ने चारधाम यात्रा के दौरान ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के लंबित देयकों का भुगतान करने की मांग भी उठाई। साथ ही चारधाम यात्रा की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार किए जाने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिंदुखत्ता निवासी युवक का संदिग्ध हालात में शव बरामद, सल्फास के खाली पाउच मिलने से आत्महत्या की आशंका

 

 

मंत्री ने अधिकारियों के साथ की मांगों पर बिंदुवार चर्चा

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों की सभी मांगों को गंभीरता से सुना। इसके बाद संबंधित अधिकारियों के साथ प्रत्येक मांग पर बिंदुवार चर्चा की गई। विभाग की ओर से मांगों को लेकर अब तक की गई कार्रवाई और वर्तमान स्थिति की जानकारी भी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- जंगल की आग पर काबू पाने को लेकर सरकार का प्लान, आग बुझाने वाले को सरकार देगी एक लाख तक का इनाम

 

 

मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं। पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाली जनता तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

 

 

बैठक में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, वित्त सचिव दिलीप जावलकर, चिकित्सा स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य सुनीता टम्टा, अपर सचिव गंगा प्रसाद सहित संबंधित विभागीय अधिकारी और डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।