उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- इस जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

देहरादून न्यूज़– भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के National Disaster Alert Portal द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 10 जुलाई 2025 को देहरादून जिले में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली तथा तेज बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, पति-पत्नी घायल।

 

 

प्रशासन के अनुसार, वर्तमान में जिले के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश जारी है, जिससे भूस्खलन की संभावना भी बढ़ गई है। ऐसी स्थिति में जनहानि और अन्य आपदाओं की आशंका को देखते हुए आपदा न्यूनीकरण के तहत जनपद देहरादून के सभी शासकीय, गैर-शासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जुलाई 2025 को अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’, लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार

 

 

मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- कैंची धाम में पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, युवतियों ने चंदन लगाकर किया स्वागत, लोगों की जुटी भीड़

 

 

लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम की गंभीरता को देखते हुए सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।