उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- जन्माष्टमी पर काठगोदाम में डंडे लहराकर हुड़दंग, 15 युवक पुलिस के हत्थे चढ़े; 4 वाहन सीज

हल्द्वानी न्यूज़– जन्माष्टमी की रात हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग पर वाहनों में सवार होकर खुलेआम डंडे लहराने और राहगीरों में खौफ पैदा करने वाले युवकों पर नैनीताल पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। जांच के दौरान वीडियो में नजर आए युवकों और वाहनों की पहचान कर कुल 15 युवकों को थाने लाया गया। इनमें आठ बालिग और सात नाबालिग शामिल हैं।

 

 

SSP के निर्देश पर हुई कार्रवाई

मामला सामने आने के बाद SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने ASP हल्द्वानी अमित सैनी को हुड़दंग करने वाले युवकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वायरल वीडियो की जांच शुरू की। वीडियो में दिखाई दे रहे वाहनों की पहचान कर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाई और 15 युवकों को थाने लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस ने मोटरसाइकिल से नशे की तस्करी कर रहे 02 युवकों को 1.104 किलोग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार

 

 

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई दो स्कूटी, एक बाइक और एक कार को सीज कर दिया है।

 

8 बालिग युवकों का चालान

पुलिस के अनुसार आठ बालिग युवकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। चालान भुगतने वालों में दीप गोगोई (19), पारस सिंह (18), करन कुमार (18), हरि किशोर (18), कृष्णा सिंह (19), नितिन (19), मुकेश शर्मा (18) और कमलेश सम्मल (20) शामिल हैं। ये सभी काठगोदाम और आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के वीरभट्टी में अवैध मदरसे को लेकर सीएम धामी ने लिया संज्ञान, दिए प्रदेश के सभी मदरसों की जांच के आदेश

 

 

7 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई

मामले में शामिल सात नाबालिगों को उनके परिजनों के साथ थाने बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने नाबालिगों और उनके माता-पिता की काउंसलिंग की। पुलिस ने बताया कि बच्चों पर निगरानी नहीं रखने और लापरवाही बरतने के मामले में उनके परिजनों के खिलाफ भी पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक डॉ0 मोहन सिंह बिष्ट ने किया 10 करोड़ की लागत से बन रही पेयजल योजना का भूमि पूजन

 

 

पुलिस ने सभी युवकों और उनके परिजनों को भविष्य में इस तरह की हरकत दोबारा न करने की सख्त हिदायत दी।

 

 

अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी: SSP

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि जिले में सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता फैलाने, राहगीरों में भय का माहौल पैदा करने या कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस तत्काल संज्ञान लेकर कठोर कानूनी कार्रवाई करेगी।