उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- MBPG कॉलेज में रिजल्ट पर बवाल, 9 हजार में से 3600 से ज्यादा छात्र-छात्राएं फेल; ABVP ने उठाए गड़बड़ी के सवाल

हल्द्वानी न्यूज़- एमबीपीजी कॉलेज में कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से घोषित स्नातक द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों को लेकर छात्रों में नाराजगी बढ़ गई है। छात्रों ने परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कॉलेज प्रशासन से शिकायत की है। छात्रों का दावा है कि करीब नौ हजार विद्यार्थियों में से 3600 से अधिक छात्र-छात्राएं फेल हो गए हैं, जो लगभग 40 प्रतिशत है।

 

 

गुरुवार को कई छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई। छात्रों का कहना है कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की बैक आई है, जिससे उनमें चिंता और आक्रोश है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ कोतवाली पुलिस टीम ने फरार चल रहे 01 वारंटी को किया गिरफ्तार

 

 

चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में कथित गड़बड़ी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की कॉलेज इकाई ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। संगठन का आरोप है कि कई छात्रों ने निर्धारित समय पर अपने असाइनमेंट जमा किए थे, इसके बावजूद वेदिक स्टडीज और भूगोल जैसे विषयों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को अनुत्तीर्ण घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ घर में बने कपड़ो के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू

 

 

ABVP ने परीक्षा परिणामों की निष्पक्ष जांच कराने और उत्तर पुस्तिकाओं की री-चेकिंग कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि यदि समय रहते परीक्षा परिणामों की समीक्षा नहीं की गई तो छात्रों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

 

 

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि परीक्षा परिणामों की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ छात्रों ने अपने असाइनमेंट जमा नहीं किए थे, जिसके कारण उनकी बैक आई हो सकती है। हालांकि, छात्रों की ओर से उठाई गई अन्य आपत्तियों की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) यहाँ हरीश पनेरू ने लिखा सीएम धामी को पत्र बताया अपनी जान का खतरा।

 

 

इससे पहले बुधवार को परीक्षा परिणाम को लेकर कॉलेज परिसर में हंगामा हुआ था। इसे देखते हुए गुरुवार को भी एहतियात के तौर पर कॉलेज परिसर में पुलिस टीम तैनात रही।

 

 

ज्ञापन देने वालों में कॉलेज इकाई अध्यक्ष आर्यन बेलवाल, धीरज बिष्ट, यतिन पांडे, कमल पटनी, हर्षित पाठक, सूरज आर्या समेत अन्य छात्र शामिल रहे।