उत्तराखण्डकुमाऊं,

डौली रेंज के अधिकारियों ने वन एवं वन्य जीवों के प्रति किया जागरूक

लालकुआं न्यूज़- डौली रेंज के अंतर्गत प्राथमिक एवम् उच्च माध्यमिक विद्यालय जवाहर नगर, शांतिपुरी में वन्य प्राणी सप्ताह के तहत् आयोजित गोष्ठी में ग्रामीणों को वनों एवं वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ हरिद्वार को जा रहे युवकों की बाइक ट्राॅली से टकराई, एक की युवक की मौत, एक घायल।


तराई पूर्वी वन विभाग के डॉली रेंज द्वारा वन्य प्राणी सप्ताह कार्यक्रम के तहत जवाहर नगर, शांतिपुरी के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वन्य जीवों के संबंध में जागरुक करते हुए कहा कि जंगलों में आग लगने पर तुरंत इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दें, तथा आग लगाने वाले के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर इसकी गोपनीय सूचना भी वन विभाग को दें,। इस मौके पर चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवम् तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(दुःखद) रामनगर में डंपर और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

इस दौरन वन क्षेत्राधिकारी डौली नवीन पवार, डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, वन दरोगा सतेन्द्र नाथ दुबे, सोनू कार्की और कृष्ण पाल सहित कई वनकर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने अमृत योजना के तहत हो रहे कार्य को लेकर जताई नाराजगी, मौके पर दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश