उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में मंगलपड़ाव पुलिस चौकी के पास चाकूबाजी, युवक के चेहरे पर 13 टांके

हल्द्वानी न्यूज़– मंगलपड़ाव पुलिस चौकी से महज कुछ कदम की दूरी पर स्थित एक दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसके होंठ से लेकर नाक के पास तक 13 टांके लगाए हैं।

 

घासमंडी मंगलपड़ाव निवासी विनय राजपूत (21) सब्जी मंडी में गौतम माँगा की दुकान पर काम करता है। शुक्रवार को भी वह रोज़ की तरह काम पर गया था और दुकान के बाहर अपनी स्कूटी खड़ी की थी। दोपहर के समय स्कूटी हटाने को लेकर किसी अज्ञात युवक से उसकी कहासुनी हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता

 

बताया जा रहा है कि विनय कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आरोपी युवक अपने एक साथी के साथ दुकान के अंदर घुस आया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में विनय के होंठ से लेकर नाक तक गहरा जख्म हो गया, वहीं बीच-बचाव के दौरान उसका अंगूठा भी बुरी तरह घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : यहाँ देर रात दो गाड़ियों से हुडदंग मचा रहे युवकों का सोशल मीडिया में हुआ वीडियो वायरल, पुलिस कार्यवाही में जुटी

 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल विनय को तत्काल बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- राज्य में छात्रवृत्ति घोटाले की जांच के आदेश, सरस्वती शिशु मंदिर को दिखाया अल्पसंख्यक संस्थान

 

दिनदहाड़े पुलिस चौकी के पास हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।