उत्तराखण्डकुमाऊं,

नशामुक्त भारत पर एलबीएस कॉलेज में ली सामूहिक शपथ

लालकुआं न्यूज़– लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर सोमवार को सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम नशा उन्मूलन प्रकोष्ठ द्वारा उत्तराखंड शासन, उच्च शिक्षा निदेशालय व समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर प्राचार्य प्रो डॉ सीमा श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 3 स्टोन क्रशर 2 स्क्रीनिंग प्लांट सीज

 

 

प्राचार्य डॉ श्रीवास्तव ने छात्रों को नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक रहकर समाज में सकारात्मक संदेश देने तथा ऑनलाइन माध्यम से शपथ लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- महा जनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट लोगों से मुलाकात करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

 

 

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी, कला, विज्ञान व वाणिज्य संकायों के विद्यार्थी और छात्र संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

छात्रों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से नशामुक्त भारत अभियान की शपथ ली और प्रमाण पत्र प्राप्त किए। कार्यक्रम का संचालन नशा उन्मूलन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ हेम चन्द्र पाण्डे ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में डायरिया के प्रकोप से 13 वर्षीय बालक की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम