उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून के तापमान में 15 डिग्री तक की गिरावट, 14 साल में सबसे ठंडा मई, एक बार फिर लौटी ठिठुरन…

देहरादून न्यूज़: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की अतिसक्रियता के चलते बीते दो दिन से देहरादून जनपद समेत सभी जिलों में झमाझम वर्षा हो रही है। मौसम के बदले मिजाज से दून में पारे में भारी गिराववट दर्ज की गई है।

14 साल में पहली बार देहरादून में मई में अधिकतम पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा है। 24 घंटे के भीतर दून में 28 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो कि सामान्य से 300 प्रतिशत अधिक है। मूसलाधार वर्षा से दून की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और साथ ही खस्ताहाल सड़कों पर चारों और कीचड़ ही कीचड़ दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हाय रे लालकुआं वन विभाग की टीम ने पकड़ा तो ड्राइवर स्टेरिंग लॉक कर भागा…. पड़े आगे क्या हुआ…

देहरादून के साथ-साथ ही मसूरी, चकराता, धनोल्टी, विकासनगर, ऋषिकेश समेत आसपास के तमाम क्षेत्रों में रविवार रात शुरू हुई वर्षा सोमवार को दिनभर जारी रही। रिमझिम वर्षा के चलते तापमान लुढ़क गया और मई के पहले ही दिन फरवरी सी ठंड महसूस की गई। इससे पहले वर्ष 2009 में ही मई में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  जीजीआईसी दौलिया की छात्राओं ने सीखे माइंड व मेमोरी के अद्भुत रहस्य

दून में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज दो डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। दून में अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 15 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस हैं। मई में दून का औसत तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहता है। आज भी दून में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।