उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026: तारीख और शेड्यूल घोषित

रामनगर– उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से प्रारंभ होकर 20 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होंगी।

 

इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा की शुरुआत ड्राइंग एंड पेंटिंग विषय से होगी, जबकि हाईस्कूल स्तर पर हिंदुस्तानी संगीत विषय से परीक्षा का आगाज किया जाएगा। इंटर की हिंदी विषय की परीक्षा 23 फरवरी को तथा हाईस्कूल की हिंदी परीक्षा 24 फरवरी को संपन्न होगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल - यहाँ पर्वतीय क्षेत्रों में PWD व वन विभाग के द्वारा अतिक्रमण पर नोटिस देने से लोगो मे डर का माहौल, दावा - दस्तावेज होने पर भी हो रही कार्यवाही

 

प्रदेशभर में कुल 1261 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें 156 केंद्र संवेदनशील और 6 केंद्र अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। बोर्ड परीक्षा के परिणाम अप्रैल माह में घोषित किए जाने की संभावना है।

 

मंगलवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 2,16,121 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 1,12,679 हाईस्कूल और 1,03,442 इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में हूटर बजाकर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस सख्त, थार वाहन का चालान कर उपकरण जब्त

 

हाईस्कूल में 1,10,573 संस्थागत और 2,106 व्यक्तिगत, जबकि इंटरमीडिएट में 99,345 संस्थागत और 4,097 व्यक्तिगत परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
बोर्ड परीक्षाओं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेंगी। इंटरमीडिएट की परीक्षा का समापन 20 मार्च को संस्कृत, उर्दू और पंजाबी विषयों के साथ होगा, जबकि हाईस्कूल की परीक्षा हिंदुस्तानी संगीत और व्यवसायिक ट्रेड विषयों के साथ संपन्न होगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ व्यापार मंडल चुनाव परिणाम: दीवान सिंह बिष्ट ने अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार दर्ज की जीत, विनोद पांडे निर्वाचित कोषाध्यक्ष

 

इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं पिछले वर्ष की तुलना में देर से समाप्त होंगी। आंकड़ों के अनुसार, इस साल परीक्षार्थियों की संख्या में 7,030 की कमी दर्ज की गई है, जिसमें हाईस्कूल में 946 और इंटरमीडिएट में 6,084 परीक्षार्थी कम हुए हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गई थीं।