Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्ड

जाने भैया दूज का शुभ मुहूर्त

दीपावली के अंतिम पर्व के रूप में भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भैयादूज बुधवार को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार तिथि के समय में घटा-बढ़ी होने के कारण पर्व मनाने को लेकर भ्रम की स्थिति बन रही है। हालांकि पर्व का पहला शुभ मुहूर्त बुधवार सुबह और दूसरा मुहूर्त अपराह्न के वक्त रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- कैंची धाम आने वाले हो जाओ सावधान! बाबा नीब करौरी महाराज के नाम पर बनाई फर्जी वेबसाइट, कहीं कट न जाए जेब आपकी

ज्योतिषाचार्य अशोक वाष्णेय के अनुसार भैया दूज को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रूप में मनाया जाने वाले इस पर्व का हिंदू धर्म में खास महत्व है। इस साल पर्व के मध्य में सोमवती अमावस्या पर जाने के कारण भैया दूज बुधवार 15 नवंबर को मनाया जाना शास्त्र सम्मत है। बुधवार को आदित्य तिथि दोपहर 1 बजकर 50 मिनट तक ही विद्यमान रहेगी। इसके बाद तृतीया आरंभ हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) स्वीप नैनीताल द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु रील प्रतियोगिता आयोजित, रील बनाइये और जीते इनाम

इस कारण मुहूर्त भी दोपहर तक रहेगा। पहले मुहूर्त लाभ चौघड़िया में प्रातः काल 6 बजकर 45 मिनट से 9 बजकर 25 मिनट तक तथा दूसरा मुहूर्त लाभ चौघड़िया में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। उन्होंने इस दौरान ही पर्व को विधि विधान से मनाने को शुभ बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीक्षा पांडे ने खाया संदिग्ध जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती; विवादित पोस्ट के बाद थीं चर्चा में