उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- खुरपिया फॉर्म में महिला का शव मिलने से सनसनी, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

मंगलवार शाम से लापता थी सुनीता, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार; हत्या, आत्महत्या समेत सभी पहलुओं की जांच जारी

लालकुआं न्यूज़- नैनीताल जनपद के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र स्थित बेरीपड़ाव रेलवे क्रॉसिंग के समीप खुरपिया फॉर्म में बुधवार सुबह एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुनसान स्थान पर शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

मृतका की पहचान 50 वर्षीय सुनीता पत्नी स्वर्गीय संतपाल निवासी गोलागेट, बेरीपड़ाव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सुनीता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की रहने वाली थी और वर्तमान में अपने परिवार के साथ बेरीपड़ाव क्षेत्र में रह रही थी। परिवार में उसके पांच बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियों का विवाह हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- ओवरब्रिज पर सीमेंट से लदा ट्रक हुआ खराब, दोनों ओर लगा दो किलोमीटर लंबा जाम, आधे घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे वाहन

 

 

जानकारी के मुताबिक सुनीता मंगलवार शाम से घर से लापता थी। परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह खुरपिया फॉर्म क्षेत्र में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में परिजनों ने शव की पहचान सुनीता के रूप में की। शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, मैक्स और ट्रक की टक्कर से दो की मौत, 8 घायल।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली लालकुआं के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन राणा, हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अर्जुन नाथ गोस्वामी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, जबकि साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जांच के दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की गईं।

 

 

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस हत्या, आत्महत्या और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून कैबिनेट के बड़े फैसले: पूर्व सैनिकों के लिए ‘वीर उद्यमी योजना’, ई-व्हीकल पर ब्याज छूट और गेहूं खरीद नीति को मंजूरी

 

 

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है, जबकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।