उत्तराखण्डगढ़वाल,

हरिद्वार में चलती वॉल्वो बस में लगी भीषण आग, 32 यात्रियों की जान बाल-बाल बची

देहरादून से जयपुर जा रही बस क्रिस्टल वर्ल्ड के पास बनी आग का गोला, यात्रियों का सामान जलकर राख

देहरादून से दिल्ली होते हुए जयपुर जा रही महालक्ष्मी फिलिप्स वॉल्वो बस में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई। घटना बहादराबाद क्षेत्र में हाईवे स्थित क्रिस्टल वर्ल्ड के पास हुई। बस में सवार 32 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

 

 

जानकारी के अनुसार, बस जैसे ही क्रिस्टल वर्ल्ड के समीप पहुंची, उसमें तकनीकी खराबी आ गई। देखते ही देखते बस से धुआं उठने लगा और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चालक और परिचालक ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून– (बड़ी खबर) यहाँ शिक्षा विभाग ने उठाया सख्त कदम, प्रधानाचार्य का प्रभार छोड़ने वाले शिक्षकों पर कार्यवाही के आदेश

 

 

हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को अपना सामान निकालने का मौका नहीं मिल सका। बस में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बस बुरी तरह जल चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज दून सहित इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, देखिए IMD का लेटेस्ट अपडेट

 

 

बताया गया कि बस चालक अरुण कुमार निवासी उदयपुर (राजस्थान) तथा परिचालक रिंकू निवासी कंचनपुर, धौलपुर (राजस्थान) हैं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर- यहाँ भाजपा नेत्री के बेटे पर जानलेवा हमला, पांच पर केस दर्ज, सीसीटीवी में कैद घटना, वीडियो

 

 

पुलिस और अग्निशमन विभाग ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आग का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है।