उत्तराखण्डकुमाऊं,

हनुमान जयंती पर दर्शन को आई महिला की संदिग्ध मौत, रुद्रपुर के होटल में मिला शव

हनुमान जयंती के मौके पर दर्शन के लिए दिल्ली से उत्तराखंड पहुंची एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित एक होटल के कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

 

मृतका की पहचान दिल्ली के मेहर चंद मार्केट निवासी ज्योति शर्मा के रूप में हुई है। वह अपने बिजनेस पार्टनर अमित (निवासी जौनपुर, दक्षिण दिल्ली) के साथ कैंची धाम दर्शन के लिए आई थीं। दोनों बुधवार तड़के रुद्रपुर पहुंचे और एक होटल में ठहरे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेते रंगे हाथों सिपाही गिरफ्तार, पुलिस महकमे में हड़कंप

 

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 1:30 बजे महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद अमित ने होटल रिसेप्शन को सूचना दी। होटल प्रबंधन ने तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाकर महिला को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ बिन्दुखत्ता निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

घटना की सूचना मिलते ही सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ अस्पताल और होटल पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे से फिंगरप्रिंट और अन्य अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

 

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि महिला के साथ मौजूद उसके पार्टनर से पूछताछ की जा रही है और होटल स्टाफ से भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- घने कोहरे में बड़ा हादसा: यहाँ हाईवे पर डंपर से भिड़ी कार, चालक समेत दो की हालत नाजुक

 

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, मृतका की छोटी बहन दिल्ली से रुद्रपुर के लिए रवाना हो गई हैं।

 

 

 

फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी हुई है।